किसी विद्यालय की पाठ्य क्रमेत्तर गतिविधियों में विद्यालय का एक महत्वपूर्ण स्थान है। विद्यालय के वर्तमान एवं भावी विकास योजना का एक स्पष्ट चित्र देखने को मिलता है।
छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी अत्यंत महत्त्व है। हमारे सुयोग्य शिक्षकगण इस दिशा में सतत प्रयासरत हैं कि विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं शारीरिक विकास के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन स्थितियों के बारे में निर्माणी प्रबंधक तथा आप सभी महानुभावों का कृपापूर्वक सहयोग रहेगा।
यह विद्यालय आप सभी का है और निर्माणी का ही एक अंग है, क्योंकि इस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राएं निर्माणी के कर्मचारियों के ही बच्चे हैं। अस्तु आप सभी की सद्भावना हमारे लिए सर्वदा अपेक्षित है।
संजय कुमार सिंह
प्रबंधक