"भारत सेवक शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज, आरमापुर, कानपुर में आपका स्वागत है।"
इस विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है, कि इसके द्वारा मुझे इस क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं के बौद्धिक विकास एवं चरित्र निर्माण में योगदान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
बच्चे अपने गांव, नगर, देश व राष्ट्र तथा अपने माता-पिता की शान होते हैं, उनके अंदर अपार शक्ति का विशाल भण्डार छिपा होता है। जीवन में मिला एक अच्छा शिक्षक एक दिशाहीन बालक को भी आदर्श नागरिक में बदल देने की क्षमता रखता है।
छात्रों की संख्या की तुलना में यद्यपि शिक्षकों की कमी रही तथापि सुयोग्य शिक्षक विद्यालय में स्वच्छ शैक्षिक वातावरण एवं अनुशासन पूर्ण दायित्वों का निर्वाह करने में सच्ची लगन से प्रयत्नशील हैं। छात्रों का समय से विद्यालय में पहुंचना, विद्यालय गणवेश में मर्यादित रहना, गुरुजनों के निर्देशों का पूर्ण रूपेण पालन करना, अध्ययन में रूचि लेना और पारिवारिक भावना से मिलजुल कर रहना इस विद्यालय की अपनी एक विशेषता है।
हम लगातार अपने शिक्षकों को सरल लेकिन नवीन शिक्षण रणनीतियों से लैस करते हैं जो छात्रों को अकादमिक, वैज्ञानिक रूप से अभिनव, बुद्धिमान और मजबूत बनाने के लिए उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ाने में मदद करते हैं।
मुझे विश्वास है कि हम सभी के सहयोग एवं समर्पण से हमारे विद्यार्थी आगे चलकर प्रबुद्ध देशभक्त एवं विभिन्न कौशलों से परिपूर्ण सभ्य नागरिक बनेंगे और अपने देश के विकास में अपने देश एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ,
विजय कुमार खरे
प्रधानाचार्य